
Rajasthan Board RBSE result 2025- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) हर साल की तरह इस साल भी लाखों विद्यार्थियों के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करता है। अब जब परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, तो छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से परिणाम (RBSE Result 2025) का इंतजार है। इस लेख में हम आपको राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ दे रहे हैं, जैसे कि रिजल्ट की तारीख, चेक करने की विधि, पासिंग प्रतिशत, स्क्रूटनी, सप्लीमेंट्री परीक्षा, पिछली साल की मेरिट और ज़रूरी FAQ।
Rajasthan Board RBSE result 2025 परीक्षा का शेड्यूल: 10वीं और 12वीं RBSE 2025
| कक्षा | परीक्षा तिथि | परीक्षा समाप्ति | परीक्षा मोड |
| 10वीं | 6 मार्च 2025 | 4 अप्रैल 2025 | ऑफलाइन (पेन-पेपर) |
| 12वीं | 6 मार्च 2025 | 9 अप्रैल 2025 | ऑफलाइन (पेन-पेपर) |
कितने छात्रों ने दी Rajasthan Board RBSE result 2025 की परीक्षा?
कक्षा 10वीं: लगभग 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।
कक्षा 12वीं: लगभग 9 लाख छात्र (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स सभी स्ट्रीम मिलाकर) शामिल हुए।
Rajasthan Board RBSE रिजल्ट कब आएगा?
नोट: Rajasthan Board RBSE result 2025 की अंतिम तारीख RBSE द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही कन्फर्म होगी।
| कक्षा | अपेक्षित रिजल्ट तारीख | पिछले साल की तारीख |
| 10वीं | मई के अंतिम सप्ताह (संभावित 27-30 मई 2025) | 29 मई 2024 |
| 12वीं | मई के तीसरे सप्ताह (संभावित 18-22 मई 2025) | 20 मई 2024 |
Rajasthan Board RBSE result 2025 – रिजल्ट कैसे देखें? (ऑनलाइन और ऑफलाइन)

ऑनलाइन तरीके (how to check Online Rajasthan Board RBSE result 2025):
आप निम्नलिखित वेबसाइटों के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
| वेबसाइट | रिजल्ट चेक लिंक |
| ऑफिशियल RBSE | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
| रिजल्ट पोर्टल | rajresults.nic.in |
स्टेप्स:
वेबसाइट खोलें।
“RBSE 10th Result 2025” या “RBSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
SMS के जरिए Rajasthan Board RBSE result 2025 रिजल्ट:
- Live Hindustan SMS Alert लिंक पर जाकर रजिस्टर करें।
- रिजल्ट आने पर SMS के जरिए लिंक मिलेगा।
- उस लिंक पर क्लिक करके सीधे रिजल्ट पेज पर जाएं।
ऑफलाइन तरीका:
- जिन छात्रों के पास इंटरनेट नहीं है, वे अपने संबंधित स्कूल जाकर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
SMS के जरिए रिजल्ट: यदि आपको रिजल्ट SMS के माध्यम से चाहिए तो इस तरह से SMS करें।
SMS ऐसे करें : सबसे पहले: RAJ10 or RAJ12 followed by a space and your ROLLNUMBER (e.g., RAJ10 123456). उसके बाद SMS को : 56263 इस पर भेजें. रिजल्ट आप के मोबाईल स्मार्टफोन पर भेज दिया जाएगा।
Rajasthan Board RBSE पिछले साल का प्रदर्शन (2024)
कक्षा 10वीं का रिजल्ट:
| केटेगरी | प्रतिशत |
|---|---|
| कुल पास प्रतिशत | 93.03% |
| लड़कियाँ | 93.46% |
| लड़के | 92.64% |
| टॉपर | निधि जैन (बूंदी): 598/600 (99.67%) |
| सबसे अच्छा प्रदर्शन | झुंझुनूं जिला – 97.74% छात्र पास |
कक्षा 12वीं का रिजल्ट:
| स्ट्रीम | कुल पास प्रतिशत | लड़कियाँ | लड़के |
|---|---|---|---|
| विज्ञान (Science) | 97.73% | 98.90% | 97.08% |
| वाणिज्य (Commerce) | 98.95% | 99.51% | 98.66% |
| कला (Arts) | 96.88% | 97.86% | 95.80% |
Rajasthan Board RBSE result 2025- महत्वपूर्ण FAQs
Q1. रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए?
👉 रिजल्ट चेक करें, PDF सेव करें और ऑफिशियल मार्कशीट के लिए स्कूल से संपर्क करें।
Q2. अगर रोल नंबर भूल जाएं तो क्या करें?
👉 आप एडमिट कार्ड से रोल नंबर देख सकते हैं या स्कूल से संपर्क करें।
Q3. स्क्रूटनी के लिए आवेदन कैसे करें?
👉 रिजल्ट के कुछ दिन बाद RBSE स्क्रूटनी पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
Q4. पूरक परीक्षा कब होगी?
👉 पूरक परीक्षा की डेट रिजल्ट के बाद जून-जुलाई 2025 में घोषित की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2025 मई महीने के अंत तक आने की पूरी संभावना है। छात्र और अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट या एसएमएस के माध्यम से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह ज़रूरी है कि छात्र रिजल्ट के बाद आगे की प्लानिंग पहले से कर लें — जैसे पूरक परीक्षा, स्क्रूटनी, कॉलेज एडमिशन आदि।
यदि आप चाहते हैं कि रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आपको मिले तो इस आर्टिकल को बुकमार्क करें और हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें।
CBSE Class 12th Result 2025 Release date soon: Step-by-Step Guide